केंद्र ने 2021-22 में दिए 80 लाख मुफ्त पीएमयूवाई कनेक्शन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:38 PM IST

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1 दिसंबर तक 80.5 लाख जमा मुक्त रसोई गैस कनेक्शन दिए हैं। ये कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की दूसरे चरण के तहत दिए गए हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘योजना के दूसरे चरण उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 10 अगस्त, 2021 को दी थी और इसके तहत देश भर में अतिरिक्त 1 करोड़ कनेक् शन और मुफ्त पहली रिफिल और स्टोव के साथ दिए जाने थे। मंत्रालय रोजाना आधार पर इस योजना की निगरानी कर रहा है।’
तेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस कनेक् शन और रसोई गैस कनेक् शन की पोर्टबिलिटी में 2021-22 के दौरान सुधार आया है। रसोई गैस के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय ईंधन के खुदरा कारोबार में सुधार पर भी काम कर रहा है।
 

First Published : December 23, 2021 | 11:27 PM IST