पैकेटबंद सामान पर इकाई बिक्री मूल्य की सौगात

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 11:41 PM IST

अगर कोई ग्राहक आटे की 3.5 किलो की बोरी या 88 ग्राम बिस्कुट का पैकेट खरीदता है तो उसके लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वह उत्पाद अन्य उत्पादों की तुलना में महंगा है या सस्ता। लेकिन अगले साल अप्रैल से उपभोक्ताओं को ऐसे किसी सामान की प्रति इकाई की कीमत (यूनिट सेल प्राइस) का पता लगाना आसान होगा। उपभोक्ताओं को खरीद के संबंध में सचेत निर्णय लेने में मदद करने के साथ-साथ उद्योग के कारोबारियों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए, केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने विधि माप विज्ञान (पैकेटबंद वस्तुएं) नियम, 2011 में संशोधन किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी
ने बताया कि एक किलो से अधिक की मात्रा का पैकेटबंद सामान बेचने वाली कंपनियों को अधिकतम खुदरा मूल्य के साथ प्रति किलो या जिस भी इकाई से बिक्री की जाएगी, उसका मूल्य दिखाना होगा।    

First Published : November 8, 2021 | 11:22 PM IST