बासमती के रकबे में वृद्धि संभव नहीं

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:04 PM IST

निर्यातकों की धारणा के उलट कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल बासमती के रकबे में बढ़ोतरी होने की कोई संभावना नहीं है।


विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रीमियम किस्म की बासमती के तैयार होने में काफी समय लगता है और इसके चलते किसान बासमती की रोपाई से बच रहे हैं। निर्यातकों की धारणा रही है कि इस साल बासमती के रकबे में 5 से 10 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

कृषि आयुक्त एन.बी. सिंह के मुताबिक, बासमती चावल के रकबे में बढ़ोतरी की सीमित संभावना है। पूसा 1121 जैसी बासमती की अन्य किस्मों की खेती पंजाब व यूपी में की जाती है।

First Published : July 25, 2008 | 12:28 AM IST