एशियाई बाजार में मजबूत हुई तेल की धार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 06, 2022 | 9:41 PM IST

अफ्रीका में कच्चे तेल के सबसे बड़े उत्पादक नाइजीरिया में फैली हालिया अशांति से एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है।


न्यूयार्क के मुख्य तेल वायदा बाजार में जून में डिलीवर होने वाले लाईट स्वीट क्रूड की कीमत 15 सेंट बढ़कर 116.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में बैंचमार्क कांट्रैक्ट 3.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल चढ़कर 116.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


इसी तरह जून में डिलीवर होने वाले बे्रंट नार्थ सी क्रूड  तेल भी 114.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। सेना के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया के आतंकियों ने वहां तेल से भरे एक जहाज पर हमला बोला और दो आदमियों को बंधक बना लिया। दक्षिणी नाइजीरिया में स्थित ब्रिटिश-डच तेल समूह कंपनी शेल के ठिकाने पर नाइजर डेल्टा के आतंकियों ने हमला बोला।


इस हमले से शेल तेल कंपनी जिसका कुल तेल उत्पादन नाइजीरिया का आधा यानी 21 लाख बैरल प्रति दिन है, को बाध्य किया गया कि वह अपना उत्पादन घटाये। पिछले हफ्ते एक स्कॉटिश रिफाइनरी और नाइजीरिया में तेल उत्पादन में बाधा पड़ने से आपूर्ति में कमी आयी।

First Published : May 5, 2008 | 10:52 PM IST