पहले जैसा रहेगा चाय निर्यात का आंकड़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:40 AM IST

भारतीय चाय उद्योग को इस वर्ष निर्यात में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी शायद ही देखने को मिले। टी बोर्ड ऑफ इंडिया का आकलन है कि कैलेंडर वर्ष 2008 में भारत से चाय का निर्यात पहले जैसा ही बना रह सकता है।


पिछले वर्ष भारत से 2,000 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया था और इस वर्ष निर्यात इससे कुछ कम या ज्यादा हो सकता है। अहमदाबाद में वेस्टर्न इंडिया टी डीलर्स असोसिएशन के आम वार्षिक बैठक को संबांधित करने के बाद टी बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बासुदेव बनर्जी ने कहा, ‘कैलेंडर वर्ष 2008 में चाय का निर्यात उसी दायरे में होने की उम्मीद है जैसा कि पिछले वर्ष था।

अनुमान है कि इस वर्ष लगभग 2,000 लाख किलोग्राम भारतीय चाय का निर्यात किया जाएगा।’ पारंपरिक तौर पर रूस भारतीय चाय का सबसे बड़ा आयातक है।

First Published : May 24, 2008 | 12:18 AM IST