किसी चीज की कोई कमी नहीं, कोयला संकट की खबरें निराधार: वित्त मंत्री

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 12:16 AM IST

देश में कोयले की कमी से जुड़ी खबरों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में किसी चीज की कोई कमी नहीं है और कोयला संकट की खबरें निराधार है।
उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्री आर के सिंह ने दो दिन पहले ही स्पष्ट किया है कि कोयला संकट या अन्य माल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। सीतारमण ने मंगलवार को हार्वर्ड केनेडी स्कूल में कहा- यह पूरी तरह निराधार है, किसी चीज की कमी नहीं है। ऊ र्जा मंत्री ने बताया कि हर विद्युत उत्पादन संयंत्र में अगले चार दिनों का कोयला उनके परिसर में पूरी तरह उपलब्ध है और आपूर्ति शृंखला बिल्कुल भी नहीं टूटी है।
मोसावर-रहमानी सेंटर फॉर बिजनेस एंड गवर्नमेंट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने हार्वर्ड के प्रोफेसर लॉरेंस समर्स के ऊर्जा में कमी और भारत में कोयले की कमी से संबंधित खबरों के बारे में पूछे जाने पर यह जवाब दिया। उन्होंने कहा- ऐसी कोई कमी नहीं होगी जिससे आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस तरह से हम देश में बिजली की स्थिति का ध्यान रख रहे है। अब हम एक ऊर्जा अधिशेष वाले देश हैं।   

First Published : October 13, 2021 | 11:48 PM IST