अमेरिकी निगहबानी में झींगा के दो निर्यातक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 3:41 AM IST

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने देवी सी फूड एंड फाल्कन मैरीन एक्सपोर्ट को झींगा मछली के आयात के लिए चुना है।


गौरतलब है कि यह कंपनी अमेरिका को झींगा मछली निर्यात करने वाली 2 प्रमुख कंपनियों में से एक है। भारत से गर्म पानी में रहने वाली झींगा मछली के आयात के बारे में तीसरी प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है।

जब दूसरी समीक्षा हुई थी तब भी इन दोनों कंपनियों को शामिल किया गया था। पहले दौर में भी देवी सी फूड एंड फाल्कन के साथ हिंदुस्तान यूनीलिवर के नाम शामिल थे। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अप्रैल में तीसरी समीक्षा के लिए 336 भारतीय कंपनियों को सूचीबद्ध किया था। अधिक कंपनियां होने की वजह से निर्यात में किसी भी खराब स्थिति से बचने के लिए विभाग ने अधिक निर्यात क्षमता वाली दो कंपनियों का अंतिम रूप से चयन किया था।

एक फरवरी 2007 से 31 जनवरी 2008 के बीच की दूसरी समीक्षा के दौरान अमेरिका ने  न्यूनतम एंटी डंपिंग डयूटी 7.22 फीसदी में 1.06 फीसदी की कमी की है। अमेरिका की औसत डयूटी 10.17 फीसदी के आसपास है।

First Published : June 4, 2008 | 9:14 PM IST