99.99% ZEE शेयरधारकों ने SONY के साथ विलय की मंजूरी दी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरधारकों ने कंपनी के कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ( SONY ) के नाम से जाना जाता था।

शुक्रवार को ZEE ने कहा कि कुल मतदान का 99.99 प्रतिशत वोट प्रस्ताव के पक्ष में मिला। प्रस्ताव में लिखा है कि ZEEL और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL) का SONY के साथ विलय होना है। 

इसके अलावा, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पहले ही ZEE को SONY के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी। हालांकि यह मंज़ूरी सशर्त है । विलय के बाद यह अस्तित्व में आने वाला सबसे बड़ा मीडिया समूह होगा।

ZEEL ने शुक्रवार को शेयरधारकों की बैठक बुलायी थी। यह बैठक कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ( NCLAT ) के आदेश पर बुलाई थी। NCLAT ने कंपनी को कानून के तहत विलय प्रस्ताव पर शेयरधारकों से मंजूरी लेने को कहा था।

( इनपुट- भाषा )

First Published : October 15, 2022 | 8:46 AM IST