Adani Group अब 400 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू की Air Works का करेगी अधिग्रहण

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

अदाणी समूह की कंपनी अडाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL)  विमानों के रिपेयर और मेंटेनेन्स का काम करने वाली कंपनी एयर वर्क्स (Air Works) के अधिग्रहण करेगी।

ADSTL की तरफ से मंगलवार को इस अधिग्रहण को लेकर की गई घोषणा में बताया गया कि कंपनी यह अधिग्रहण एयर वर्क्स की 400 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज़ वैल्यू के आधार पर करेगी। बता दें, एयर वर्क्स एयरक्राफ्ट्स के मेंटेनेन्स, रिपेयर और ओवरहॉलिंग सेक्टर में काम करने वाली महत्वपूर्ण कंपनी है। 

अधिग्रहण को लेकर अदाणी ग्रुप कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण के लिए कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

 
एयरवर्क्स की बात करें तो यह कंपनी एयर फोर्स के अलावा बोइंग और एयरबस जैसी कंपनियों के विमानों के मेंटेनेन्स, रिपेयर और ओवरहॉलिंग का काम भी करती है।  इसके लिए कंपनी के मुंबई, दिल्ली, होसुर और कोच्चि में मौजूद MRO फेसिलिटीज़ को डायरेक्टररेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के साथ ही साथ यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) का सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है.

First Published : October 19, 2022 | 9:22 AM IST