Representative Image
टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनियां एयर इंडिया (Air India) और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने कर्नाटक में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस बात की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को की।
लोगों को मिलेगा रोजगार
एयर इंडिया और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के इस निवेश से कर्नाटक में करीब 1,650 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बड़े एवं मझोले उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल यहां इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर के समय उपस्थित रहे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, एअर इंडिया एक रखरखाव मरम्मत व ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा स्थापित करने और बेंगलुरु को दक्षिण भारत में विमानन केंद्र बनाने की योजना बना रही है।
बयान में कहा गया, ‘‘ परियोजना के लिए करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे 1,200 लोगों का प्रत्यक्ष रोजगार सृजन सुनिश्चित होगा।’’
यह भी पढ़ें: Adani Group जुटाएगा 2.6 अरब डॉलर, पश्चिम एशियाई देशों के टॉप सॉवरिन फंडों से चल रही बात
TASL कुल 1,030 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन परियोजनाएं स्थापित करने की योजना बना रही है। इसमें से 420 करोड़ रुपये नागरिक विमानों को मालवाहक विमानों में बदलने की इकाई स्थापित करने के लिए आवंटित किए जाएंगे।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस के A320neo परिवार के विमानों के लिए कार्गो और बल्क कार्गो दरवाजे बनाती है। 310 करोड़ रुपये के अलावा, 300 करोड़ रुपये के खर्च से गन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और एयरोस्पेस में निवेश और डिफेंस रिसर्च और विकास किया जाएगा।
सीएम ने कहा, “इससे 450 नौकरियां पैदा होंगी।”
सिद्धारमैया ने यह भी कहा, “टाटा ग्रुप के इस निवेश से सीधे तौर पर 1,650 नौकरियां पैदा होंगी।”
यह भी पढ़ें: Zomato देगा Amazon-Flipkart को टक्कर, Blinkit का विस्तार करने की योजना
टीएएसएल की योजना कंपनी द्वारा आवश्यक 13,000 स्पेयर पार्ट्स में से 50 प्रतिशत की आपूर्ति बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास और कोलार में स्थापित की जाने वाली गन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के माध्यम से करने की है।
उन्होंने कहा, “इससे 300 से ज्यादा छोटे और मझोले उद्योगों में 2-3 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी।”
सीएम ने यह भी कहा कि रक्षा विभाग के लिए आवश्यक 67 प्रतिशत विमान और हेलीकॉप्टर कर्नाटक में निर्मित होते हैं।