Airtel के ग्राहकों को 4G के ही खर्च पर मिलेगा 5G प्लान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 PM IST

 देश में 5जी सेवा की शुरुआत कर दी गई है। हालांकि अभी 5जी सेवा के पहले चरण में पूरे देश के केवल 13 शहरों में ही फास्ट नेटवर्क की 5 जी सेवा को शुरू किया गया है। 4जी के बाद अब एक लेवल एडवांस, 5जी सेवा देने के लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान और रेंज को बढ़ा रही हैं। 

लेकिन इस बीच गुरुवार को भारती एयरटेल ने बताया कि एयरटेल के ग्राहकों को  5जी सर्विस के लिए ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं है। ग्राहक 4जी सर्विस के प्लान के रेट पर ही ही 5जी सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है। 
 
बता दें,  बता दें कि 1 अक्टूबर को एयरटेल ने देश के 8 शहरों में 5जी सर्विस शुरू कर दी है। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी शामिल हैं। 

भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गोपाल वित्तल ने एक बयान में कहा, ‘पिछले 27 साल से एयरटेल टेलीकॉम रेवॉल्यूशन में आगे रहा है। आज इसी कड़ी में कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाया है, ताकि ग्राहकों को और बेहतर एक्पीरियंस मिल सके।’ 

कंपनी ने कहा कि एयरटेल की 5जी सर्विस किसी भी 5जी हैंडसेट के लिए काम करेगी और 5जी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सिम को बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए 5जी सर्विस ऑप्शनल होगी।  मौजूदा समय में एप्पल, सैमसंग, शाओमी, विवो, ओप्पो, रियलमी और वनप्लस के किसी भी 5जी मॉडल में एयरटेल की 5जी सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।

First Published : October 7, 2022 | 9:12 AM IST