अंबुजा सीमेंट्स ने कर्ज के लिए एसीसी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:45 PM IST

अडाणी समूह के नियंत्रण वाली अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी अनुषंगी एसीसी लिमिटेड में ऋण के लिए अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी है। अंबुजा सीमेंट्स ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कंपनी ने 26 सितंबर, 2022 को एसीसी लिमिटेड में अपने कुल 9.39 करोड़ शेयर गिरवी रखे हैं। 

समूह ने मॉरीशस की एसपीवी एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ईटीआईएल) के जरिये अंबुजा और एसीसी दोनों कंपनियों का अधिग्रहण किया है। ईटीआईएल दरअसल एक्सेंट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एक्सटीआईएल) के स्वामित्व वाली कंपनी है। 

अडाणी समूह ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 13 अरब डॉलर की गिरवी रख दी है। इससे पहले समूह ने दोनों कंपनियों के 6.5 अरब डॉलर के अधिग्रहण को पूरा किया था।

First Published : September 28, 2022 | 6:51 PM IST