मेटा (फेसबुक) और गूगल (Google) को अविश्वास के मुकदमों के बाद, अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) कथित तौर पर अब एप्पल (Apple) के खिलाफ एक अविश्वास मामले में जांच कर सकता है।
न्यूज़ एजेंसी आईएएनस के मुताबिक, Apple के खिलाफ यह आरोप है कि कंपनी ने ऐप डेवलपर्स और प्रतिस्पर्धी हार्डवेयर निर्माताओं सहित छोटी तकनीकी कंपनियों को दबाने के लिए अपनी बाजार शक्ति का दुरुपयोग किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी न्याय विभाग एप्पल के खिलाफ अविश्वास मामले में शिकायत दर्ज करने के प्रक्रिया के पहले चरण में है।
अमेरिकी न्याय विभाग का एंटीट्रस्ट डिवीजन इस मुकदमे को इस साल के अंत तक दायर कर सकता है।
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, डीओजे और एप्पल दोनों ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।
हालांकि अमेरिका का न्याय विभाग को अभी ये फैसला लेना है कि दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया जाए या नहीं। हालांकि ऐसा भी अनुमान है कि शायद ऐसा कोई केस दर्ज ही न किया जाए।
अगर यह केस दर्ज किया जाता है तो यह अमेरिकी न्याय विभाग का सबसे बड़ी टेक कंपनी ‘एप्पल’ के खिलाफ पहला अविश्वास का मुकदमा होगा।
वहीं दूसरी और यूरोपीय एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने पहले ही एप्पल के खिलाफ ऐप स्टोर की फीस और आईफोन के टैप-टू-पे तकनीक पर एंटीट्रस्ट मामले में मुकदमा दर्ज किया हैं।
खबर यह भी है कि न्याय विभाग 2019 से एप्पल के खिलाफ जांच कर रहा है कि उसने छोटी तकनीकी कंपनियों को दबाने के लिए अपनी बाजार शक्ति का दुरुपयोग किया है।