सितंबर माह में Bajaj Auto की कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक कंपनी की बिक्री पिछले साल के सितंबर के मुकाबले 2 प्रतिशत तक कम हुई है। सितंबर 2022 में कंपनी ने कुल 3,94,747 यूनिट बेचे जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,02,021 यूनिट था।
दोपहिया वाहनों की बिक्री घटी
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि बीते सितंबर माह में कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट हुई है। सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल के समान अवधि के मुकाबले 4 प्रतिशत तक घटी है। सितंबर 2022 में कंपनी द्वारा कुल 3,48,355 दोपहिया वाहन बेचे गए जबकि पिछले साल 3,61,036 दोपहिया बेचे गए थे।
Commercial van की बिक्री बढ़ी
हालांकि कंपनी के वाणिज्यिक वाहन (Commercial van) की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। सितंबर में 13 प्रतिशत अधिक वाणिज्यिक वाहन वाहन बिके। कंपनी द्वारा सितंबर में कुल 46,392 वाणिज्यिक वाहन बेचे गए। पिछले साल सितंबर में 40,985 वाणिज्यिक वाहन बिके थे। कंपनी ने आगे कहा कि बीते सितंबर में वाहन निर्यात में भी कमी आई है। सितंबर में वाहनों का कुल निर्यात 33 प्रतिशत गिरकर 1,40,083 यूनिट पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 2,09,673 वाहनों का निर्यात किया था।