ब्लूव्हील्ज की 1.5 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:53 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ब्लूव्हील्ज ने एक वर्ष में लगभग 10,000 दोपहिया और तिपहिया वाहन बाजार में लाने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

कंपनी ने मंगलवार को अपने ईवी बेड़े को एक सेवा (ईएफएएस) परिचालन के रूप में पेश की है। 
कंपनी शुरू में बेड़े के वाहनों की मालिक होगी और ई-कॉमर्स, ई-किराना, एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स और डी-टू-सी (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) कंपनियों को सेवाएं प्रदान करेगी। 

ब्लूव्हील्ज के संस्थापक चनप्रीत सेठी ने कहा कि कंपनी लगभग 11,000 लोगों को भी नौकरी देगी और इसमें से ज्यादातर डिलिवरी भागीदार के रूप में होंगे। 

उन्होंने कहा, ‘हम ईवी को एक बेड़े के रूप में रखेंगे जिसमें हम वाहन के मालिक हैं।’
यह पूछे जाने पर कि कंपनी कितना निवेश करेगी, उन्होंने कहा कि पहले साल में ही यह एक से डेढ़ करोड़ डॉलर के बीच होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अन्य बाजारों में विस्तार करने से पहले शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) और उत्तर भारत पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

First Published : September 6, 2022 | 6:46 PM IST