जम्मू-कश्मीर विवाद से सीमेंट कंपनियां प्रभावित

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 6:08 PM IST

जम्मू में अमरनाथ जमीन विवाद की मार अंबुजा सीमेंट्स, बिनानी सीमेंट और जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनियों पर भी पड़ने लगी है।


इस विवाद को लेकर राज्य में जारी अस्थिरता के कारण इन सीमेंट कंपनियों की खेपें बाधित हो रही हैं। इसी तरह पाकिस्तान से आयात की जाने वाली सीमेंट की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

राज्य में जारी अनिश्चितता के कारण जम्मू में कुछ थोक व्यापारियों ने ऑर्डर देने बंद कर दिए हैं जिससे सीमेंट की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। महज कुछ महीने पहले ही राजस्थान में राष्ट्रव्यापी गुर्जर आंदोलन के कारण उत्तरी क्षेत्र में सीमेंट की आपूर्ति 50 फीसदी कम हो गई थी।

सीमेंट निर्माता संघ के अध्यक्ष एच. एम. बंगुर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक बारिश और जम्मू-कश्मीर में जारी अस्थिरता की वजह से पिछले महीने की तुलना में अगस्त में अब तक सीमेंट की आपूर्ति में 15-20 फीसदी कमी आई है।

First Published : August 23, 2008 | 5:18 AM IST