Coal India ने BHEL, IOCl और GAIL के साथ किया करार, थर्मल कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकता है भारत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:47 PM IST

देश की कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने BHEL, IOCl और GAIL के साथ काम करने के लिए डील की है। कोल इंडिया कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए इन तीनों कंपनियों के साथ काम करेगी। कोल इंडिया ने इन तीनों कंपनियों भेल, गेल और आईओसीएल के साथ तीन अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया। 

MoU के तहत भेल(BHEL) और सीआईएल (CIL )संयुक्त रूप से कोयला से अमोनियम नाइट्रेट बनाने वाली परियोजना की स्थापना करेंगे। 

इसके अलावा, BHEL की स्वदेशी रूप से विकसित प्रेशराइज्ड फ्लूइडाइज्ड बेड गैसिफिकेशन (PFBG) तकनीक का इस्तेमाल करके संयुक्त रूप से लिग्नाइट आधारित गैसीकरण प्रायोगिक संयंत्र की स्थापना करेंगे।

इससे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। दोनों कंपनियां एक साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। 

 
कोल इंडिया के इस करार के बारे में खान और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘आने वाले महीनों में भारत थर्मल कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकता है। राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के तहत 10 करोड़ टन कोयले के गैसीकरण के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।’

 

इसी के साथ IOCL भी कोल इंडिया के साथ SNG, Methanol के उत्पादन के लिए काम करेगी। 

First Published : October 13, 2022 | 8:58 AM IST