डाबर रेड पेस्ट ने अमिताभ बच्चन को बनाया अपना ‘ब्रांड एम्बैसडर’

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

 रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपने ओरल केयर ब्रांड ‘डाबर रेड पेस्ट’ का नया ‘ब्रांड एम्बैसडर’ बनाया है। 
कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। डाबर ने कहा कि कंपनी ने अभिनेता के साथ एक नया टीवी अभियान शुरू किया है। 

बयान में कहा गया है कि जल्द अमिताभ बच्चन के साथ एक नया प्रचार अभियान टीवी स्क्रीन और विभिन्न डिजिटल मंचों पर दिखाई देगा।
डाबर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित मल्होत्रा ने कहा कि यह जुड़ाव ब्रांड को और मजबूत करेगा और हमें अपने उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने में मदद करेगा।

First Published : September 5, 2022 | 8:45 PM IST