डेलिवरी 75,000 अस्थायी रोजगार सृजित करेगी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:16 PM IST

 लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता डेलिवरी ने कहा कि उसने अगले 6 सप्ताह के दौरान देश भर में 75,000 से अधिक अस्थायी  सृजित करने की योजना बनाई है। कंपनी अपने गेटवे, वेयरहाउस और दूरदराज के डिलिवरी केंद्रों में 10,000 से अधिक ऑफ-रोल कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।
डेलिवरी अपने लास्ट-माइल एजेंट (एलएमए) कार्यक्रम के तहत 50,000 लास्ट-माइल एजेंटों को नियुक्त करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि सभी स्वरोजगारी, छात्र, सेवानिवृत्त पेशेवर और नौकरी चाहने वाले अन्य लोग इससे जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए दोपहिया वाहन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और स्मार्टफोन की एकमात्र आवश्यकता है।
डेलिवरी के मुख्य परिचालन 
अ​धिकारी अजित पई ने कहा, ‘डिलिवरी क्षमता के निर्माण के साथ-साथ हमने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान अपने बुनियादी ढांचे में करीब 10 लाख वर्ग फुट का इजाफा किया है।’
लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता 15,000 से अ​धिक लास्ट-माइल राइडर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ते हुए अपनी क्षमता बढ़ा रही है ताकि ड्रॉप एट स्टोर और कॉन्सटेलेशन कार्यक्रमों को मजबूत किया जा सके। कंपनी ने कहा कि वह अपने बिजनेस पार्टनर्स (बीपी) कार्यक्रम के जरिये ट्रक ड्राइवरों, बेड़े के मालिकों और बिचौलियों को भी शामिल करेगी।
पई ने कहा, ‘टौरू में हमारा पूरी तरह स्वचालित मेगा गेटवे इसी साल अप्रैल से चालू हो गया। वह स्वचालित पार्सल एवं छंटाई तकनीक से लैस है ताकि बी2सी और बी2बी दोनों आपूर्ति श्रृंखलाओं की कुशलता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा हम ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी अ​खिल भारतीय पार्सल छंटाई क्षमता को 15 लाख ​शिपमेंट तक बढ़ा रहे हैं।’  

First Published : August 26, 2022 | 10:54 PM IST