आज से शुरू होगी 10 कमर्शियल कोयला खदानों की ई-नीलामी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

कोयला मंंत्रालय के अनुसार आज से कोल इंडिया की 10 कमर्शियल खदानों की ई-नीलामी शुरू हो जाएगी। कोयला मंत्रालय ने कॉमर्शियल खनन के मकसद से इन कोयला खदानों के लिए बोलियां मंगाई थी। अब आज यानी 13 सितंबर को 8  कमर्शियल कोयला खदानों की ई-नीलामी की जाएगी।
मंत्रालय की तरफ से 8 कोयला खदानों की ई-नीलामी 13 सितंबर को और 2 अन्‍य कोयला खदानों की ई-नीलामी 14 सितंबर को की जाएगी।बता दें, ये पांचवे दौर की नीलामी है। इसके पहले चार दौर की नीलामियां हो चुकी हैं। 
जिन 10 कमर्शियल कोयला खदानों की ई-नीलामी होने जा रही है, उनके पहले से ही बोलियां मंगा ली गई थीं। इन बोलियोंं का तकनीकी मूल्‍यांकन भी पूरा हो चुका है। अब आज इन खदानों की फॉरवर्ड ई-नीलामी शुरू की जा रही है। 
मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, जिन 10 कॉमर्शियल कोयला खदानों की ई-नीलामी की जा रही है, उनकी सालाना कुल पीक रेट क्षमता (PRC) 39.31 मिलियन टन है। कोयला मंत्रालय की तरफ से अबतक 85.54 मिलियन टन सालाना की पीक रेट क्षमता (PRC) वाली 43 कोयला खदानों की नीलामी की जा चुकी है।

 

First Published : September 13, 2022 | 9:04 AM IST