सूत्रों के हवाले से CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, कथित विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन को लेकर हीरानंदानी समूह से संबंधित लगभग 10 से 12 स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी चल रही है।
(ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोपों की जांच के सिलसिले में, प्रतिष्ठित रियल एस्टेट समूह हीरानंदानी के परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि मुंबई में और उसके आसपास समूह के करीब चार-पांच परिसरों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि यह जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी है।
बता दें कि इससे पहले 2022 में भी ED की टीम ने जाने माने बिल्डर हीरानंदानी ग्रुप के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ग्रुप के डायरेक्टर्स के ठिकानों पर भी एजेंसी ने कारवाई की थी। फाइनेंशियल गड़बड़ी के आरोप में ये रेड मारी गई थी।
जांच एजेंसी को कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले के संबंध में कुछ नए इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा से संबंधित नहीं है।
ये भी पढ़ें- UP में निवेश करेगी Tata, हीरानंदानी और सिफी जैसी 10 बड़ी कंपनियां
साल 2022 में भी पड़ा था छापा
इससे पहले मार्च 2022 में भी आयकर विभाग ने हीरानंदानी ग्रुप के तीन शहरों मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में फैले लगभग 25 परिसरों की तलाशी ली थी। यह तलाशी समूह द्वारा संदिग्ध टैक्स चोरी को लेकर की गई थी। तलाशी के दौरान हीरानंदानी ग्रुप के दस्तावेजों, फाइनेंस से संबंधित ई-रिकॉर्ड और बिक्री लेनदेन को स्कैन किया गया था।