आयशर की बिक्री गिरी, लीलैंड की बिक्री में मामूली इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 5:23 PM IST

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के लिए बिक्री के लिहाज से मार्च का महीना अच्छा नहीं रहा और उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।


लेकिन इसी क्षेत्र की दूसरी कंपनी अशोक लीलैंड की बिक्री में कुछ इजाफा हुआ।मार्च महीने में आयशर की बिक्री में 0.7 प्रतिशत की गिरावट रही। उसने इस दौरान 3,704 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 3,730 वाहनों की बिक्री की थी।


उसकी घरेलू बिक्री भी कम होकर 3,297 यूनिट रही। कंपनी ने इस महीने में केवल 407 वाहनों का निर्यात किया। पिछले मार्च के मुकाबले यह भी कम था।


लीलैंड में सुधार


हिन्दुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलेंड के लिए मार्च अच्छा रहा।?इस दौरान उसने 83,309 वाहन बेचे। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 83,094 था।उसकी घरेलू बिक्री में जरूर गिरावट हुई। पिछले मार्च में यह आंकड़ा था 76,736 यूनिट था, जो इस बार घटकर महज 75,407 यूनिट रह गया।

First Published : April 8, 2008 | 12:45 AM IST