छात्रों के लिए फ्लिपकार्ट की खास पहल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:35 PM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहा है कि वह लाखों भारतीय छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने प्रकार की नई पहल शुरू की है। इसके जरिये छात्रों की शैक्षणिक, खेल संबंधी, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पाठ्यक्रम के इतर रुचि संबंधी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दिया गया है।
फ्लिपकार्ट ने छात्रों के लिए अपने ऐप पर खास वर्चुअल स्टोरफ्रंट चालू किया है जिसे फ्लिपकार्ट स्टूडेंट्स क्लब नाम दिया गया है। इसे छात्रों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस स्टोर में सैकड़ों ब्रांडों की भागीदारी दिखेगी और छात्रों को बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए व्यापक तौर पर उत्पादों की पेशकश की जाएगी।
इस नई पहल का उद्देश्य देश भर से लाखों छात्रों को विभिन्न ब्रांडों और सेवाओं के करीब लाना है ताकि उन्हें बेहतर खरीदारी अनुभव मिल सके। साथ ही इससे उन्हें एक ही जगह विभिन्न उत्पाद और फायदे मिल सकेंगे। इस कार्यक्रम को एक सरल सत्यापन प्रक्रिया के जरिये छात्रों को फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म से जोडऩा है ताकि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, पर्सनल ग्रूमिंग, मोबाइल, फर्नीचर, स्टेशनरी, छोटे अप्लांसेज आदि तमाम श्रेणियों के तहत विभिन्न उत्पादों को एक ही जगह उपलब्ध कराया जा सके।
फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वृद्धि एवं मुद्रीकरण) प्रकाश सिकारिया ने कहा, ‘डिजिटल खरीदारी की ओर छात्रों के झुकाव, हमारे प्लेटफॉर्म के आजीवन मूल्य में उनका योगदान और लोगों के खरीदारी रुझान को प्रभावित करने की उनकी क्षमता को देखते हुए वे फ्लिपकार्ट की पहली प्राथमिकता वाले ग्राहकों में शामिल हैं।’ उन्होंने कहा, ‘स्टूडेंट्स क्लब कार्यक्रम के साथ ही हमारी नजर छात्रों के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म तैयार करने की है जहां उनकी सभी जरूरतों को पूरी की जा सके।’

First Published : May 31, 2022 | 12:37 AM IST