कंपनियां

Glenmark को जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए USFDA से मिली मंजूरी

USFDA ने टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, प्रोटोपिक ऑइंटमेंट के सामान्य संस्करण, लियो फार्मा एएस के 0.03 प्रतिशत के लिए मंजूरी दी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 17, 2023 | 12:22 PM IST

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharma Ltd) ने गुरुवार को कहा कि उसे जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। इसका इस्तेमाल मध्यम से गंभीर ऐटोपिक डरमैटिटिस के उपचार के लिए किया जाता है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) ने टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, प्रोटोपिक ऑइंटमेंट के सामान्य संस्करण, लियो फार्मा एएस के 0.03 प्रतिशत के लिए मंजूरी दी है।

ग्लेनमार्क का टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स इंक (अमेरिका) द्वारा अमेरिका में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Adani Power के शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़े, GQG के निवेश का असर

First Published : August 17, 2023 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)