वर्स इनोवेशन का वैश्विक विस्तार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:07 PM IST

स्थानीय भाषा प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म वर्स इनोवेशन ने कहा है कि वह वैश्विक बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी पश्चिम एशियाई देशों में अपने स्थानीय भाषा सामग्री प्लेटफॉर्म डेलीहंट को लॉन्च कर रही है।
वर्स इनोवेशन ने हाल में अपने ताजा वित्त पोषण दौर के तहत प्रमुख वैश्विक निवेशकों से 80.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इससे कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 5 अरब डॉलर हो गया।
डेलीहंट वर्स इनोवेशन की प्रोपराइटरी प्रौद्योगिकी से लैस है। कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब, बहरीन, ओमान, कतर और कुवैत जैसे पश्चिम एशियाई देशों में डेलीहंट को लॉन्च किया है। डेलीहंट को संयुक्त अरब अमीरात में 5,000 से अधिक सामग्री साझेदारों के साथ उतारा गया है। इसके लिए जल्द ही समाचार प्रकाशकों से साझेदारी की
जाएगी जिसमें एमईएनए न्यूजवायर, अल खलीज, द ब्रिउ, चॉक मीडिया, ब्रांडन्यू, कंपनी, मुद्गल क्रिएटर्स, बजिंग, गल्फ टुडे आदि शामिल हैं।

First Published : June 21, 2022 | 12:48 AM IST