गूगल ने दी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:37 PM IST

गूगल ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अगले तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन सही नहीं रहा तो कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में इस बात के संकेत दिए थे कि कंपनी के पास काम से अधिक कर्मचारी है, इसलिए उसकी छटनी जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को सही तरीके से काम करने, अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने और ग्राहकों की सहायता करने पर ध्यान देने की सलाह भी दी थी।
अच्छे से काम करें नहीं तो नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहें
सूत्रों के मुताबिक गूगल के शीर्ष अधिकारियों ने कंपनी की कर्मचारियों को अच्छे प्रदर्शन करने की नसीहत दी है। या फिर कड़े फैसले झेलने के लिए तैयार हो जाएं। मैनेजमेंट को साफ तौर से कर्मचारी को छंटनी के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
कंपनी की आय में लगातार कमी
गूगल के आय वृद्धि में पिछले दो वर्षों से धीमी रही है। टेक कंपनियां लगातार कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। यहां तक की कंपनी ने बीते कई हफ्तों से हायरिंग पर रोक लगा दी है। हालांकि कंपनी ने कई विभागों में भर्ती की हैं।

 

First Published : August 16, 2022 | 12:41 PM IST