हैवर्थ लाएगी फ्रित्ज हैनसेन का फर्नीचर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

ऑफिस फर्नीचर और वर्कस्पेस डिजाइन करने वाली कंपनी हैवर्थ ने डेनमार्क की फर्नीचर कंपनी फ्रित्ज हैनसेन के साथ रणनैतिक गठजोड़ किया है।


इस गठजोड़ के तहत फ्रित्ज हैनसेन कलेक्शन को भारत में वितरित किया जाएगा। हैवर्थ की 33,180 करोड़ रुपये के भारतीय फर्नीचर बाजार में अहम हिस्सेदारी हासिल करने की योजना है।

हैवर्थ इंडिया के प्रबंध निदेशक वयना रेडियर ने कहा, ‘यह गठबंधन इंटीरियर डिजाइनिंग की परियोजनाओं के लिए एक छत के नीचे सभी जरूरतों के लिए समाधान मुहैया में कारगर साबित होगा और भारत में डिजाइन उद्योग को नया मुकाम दिलाएगा। इस गठबंधन के बाद अब फ्रित्ज हैनसेन कलेक्शन को देश भर में हावर्थ के शोरूमों में विशेष रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।’ रेडियर ने कहा कि शुरू में फ्रित्ज के छह कुर्सी संग्रह को पेश किया जाएगा।

First Published : September 13, 2008 | 1:00 AM IST