फ्लेक्सी-फ्यूल मॉडल पेश करेगी होंडा मोटरसाइकल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया वर्ष 2024 के अंत तक भारत में मोटरसाइकल का फ्लेक्सी-फ्यूल मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी अत्सुशी ओगाता ने नई दिल्ली में जैव ईंधन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा ‘हमारा आंतरिक लक्ष्य न्यूनतम है। एक मॉडल।
फ्लेक्सी-फ्यूल मोटरसाइकिल का पहला मॉडल, जिसे 2024 के अंत तक पेश किया जाएगा।’ओगाता ने कहा कि उनकी कंपनी फ्लेक्सी-फ्यूल वाहनों के संबंध में सरकार द्वारा स्पष्ट कार्ययोजना की प्रतीक्षा कर रही है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता भारत ने गैसोलीन और डीजल के साथ एथनॉल और वनस्पति तेल के घटकों के अधिक अनुपात वाले मिश्रण को प्रोत्साहित करने के लिए जैव ईंधन के लिए उत्पाद शुल्क छूट में विस्तार किया है।

First Published : October 19, 2022 | 10:11 PM IST