दिवाली के पहले Indigo का ऐलान, 4 शहरों के लिए शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट्स

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:25 PM IST

एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने 8 नई फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है। ये नई फ्लाइट्स अहमदाबाद और जम्मू, रांची और भुवनेश्वर, भोपाल और उदयपुर तथा इंदौर और चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरेंगी। ये भी बता दें कि ये फ्लाइट्स हफ्ते में कम से कम 3 दिन और ज्यादा से ज्यादा 4 बार उड़ान भरेंगी।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की 8 में से 4 फ्लाइट्स 30 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएंगी जबकि बाकी की 4 फ्लाइट्स 1 नवंबर से शुरू की जाएंगी।

एयरलाइन ने इन 8 नई फ्लाइट्स के बारे में पूरी डिटेल्स शेयर की हैं।

जाने नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

अहमदाबाद और जम्मू  (फ्लाइट नंबर- 6E 6687)

फ्लाइट नंबर- 6E 6687, 30 अक्टूबर से अहमदाबाद और जम्मू के बीच उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को सुबह 9.30 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और 11.30 बजे जम्मू पहुंचा देगी। 

जम्मू से अहमदाबाद (फ्लाइट नंबर- 6E 6368)

फ्लाइट नंबर- 6E 6368 जम्मू से अहमदाबाद के बीच उड़ान भरेगी।  यह फ्लाइट 30 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी। बता दें कि यह फ्लाइट जम्मू से दोपहर 12.05 बजे  प्रस्थान करेगी और 13.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

रांची से भुवनेश्वर (फ्लाइट नंबर- 6E 6521)

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट नंबर- 6E 6521, 30 अक्टूबर को रांची से भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10.10 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 11.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

भुवनेश्वर से रांची (फ्लाइट नंबर- 6E 6522)

यह फ्लाइट भुवनेश्वर से रांची के बीच 30 अक्टूबर को उड़ान भरेगी। साथ ही ये सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.00 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरेगी और 13.00 बजे रांची पहुंचेगी.

भोपाल से उदयपुर (फ्लाइट नंबर- 6E 7973)

यह फ्लाइट 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 17.20 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और 18.50 बजे उदयपुर पहुंचा देगी। 

उदयपुर से भोपाल (फ्लाइट नंबर- 6E 7974)

जो यात्री के बीच उदयपुर से भोपाल के बीच की फ्लाइट तलाश रहे हैं तो फ्लाइट नंबर- 6E 7974 से इस दिवाली के सीजन में ट्रेवल कर सकते हैं। यह फ्लाइट 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 19.10 बजे उदयपुर से प्रस्थान करेगी और 20.40 बजे भोपाल पहुंचेगी।

इंदौर से चंडीगढ़ (फ्लाइट नंबर- 6E 0959)

इस फ्लाइट से आप इंदौर से चंडीगढ़ के बीच ट्रेवल कर सकते हैं।  ये फ्लाइट 1 नवंबर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10.05 बजे इंदौर से उड़ान भरेगी और 11.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 

चंडीगढ़ से इंदौर (फ्लाइट नंबर- 6E 6738)

यात्री इस फ्लाइट से 1 नवंबर से चंडीगढ़ से इंदौर तक का सफर तय कर सकते हैं। बता दें कि यह फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.30 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी और 14.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।

First Published : October 21, 2022 | 11:53 AM IST