Categories: आईटी

डेढ़ घंटे बाद टला WhatsApp पर लगा ग्रहण

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:16 PM IST

पाॉपुलर मैंसेजिंग प्लेटफार्म वॉट्सऐप भारत नें डेढ़ घंटे डाउन रहने के बाद फिर से काम करने लगा है। अब यूजर्स मैसेज सैंड और रिसीव कर पा रहे हैं। हालांकि कई लोग अभी भी अपना वॉट्सऐप ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 
डाउन था वॉट्सऐप 

भारत में करीब डेढ़ घंटे से पाॉपुलर मैंसेजिंग प्लेटफार्म वॉट्सऐप डाउन हो गया था। कई भारतीय यूजर्स इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। लोगों को मैसेज सेंड करने और रिसीव करने में परेशानी आ रही थी। वॉट्सऐप के डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर कर रहे थे। वॉट्सऐप डाउन को लेकर लोग तरह-तरह के मीम शेयर कर रहे थे।  
न मैसेज आ रहा था न जा रहा था

भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स किसी को मैसेज न सेंड कर पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। वॉट्सऐप के डाउन होने की खबर Downdectector ने भी रिपोर्ट की है। DownDetector का हीट मैप बताता है कि शिकायत मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ से रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह समस्या बड़े पैमाने पर आई है।

First Published : October 25, 2022 | 3:07 PM IST