आईटीसी ने सुपरऐप मार्स लॉन्च किया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 5:22 PM IST

विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ने अपना सुपर ऐप आईटीसी मार्स (मेटा मार्केट फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल सर्विसेज) लॉन्च किया है जो किसानों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि एवं संबद्ध सेवाएं प्रदान करता है।
कंपनी ने इस ऐप को फिलहहाल देश के सात राज्यों में लॉन्च किया है। इससे चार मूल्य श्रृंखलाओं- गेहूं, धान, सोया और मिर्च- के तहत 200 से अधिक किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के 40,000 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। कंपनी ने इसे 20 मूल्य श्रृंखलाओं के तहत 4,000 एफपीओ और 1 करोड़ किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

First Published : July 22, 2022 | 12:02 AM IST