कैन फिन होम्स का प्रबंधन सुधार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

बंधक ऋणदाता कैन फिन होम्स लिमिटेड के शीर्ष पदों पर अगले पांच महीनों में बदलाव होने की उम्मीद है। कंपनी में नए मुख्य  प्रशासनिक अधिकारी, नए मुख्य वित्त अधिकारी और मुख्य जोखिम अधिकारी शामिल होने वाले हैं। 

एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी किसी एक की तलाश कर रही है और इस तिमाही के अंत (दिसंबर 2022) तक नए सीईओ के कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
कंपनी के वर्तमान सीईओ गिरीश कौस्गी, निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। वह 20 अक्टूबर को पद छोड़ देंगे। उन्हें सितंबर 2019 में नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक नए सीईओ के शामिल होने तक, बोर्ड ने उप प्रबंध निदेशक को अतिरिक्त अधिकार दिया जाएगा। ऋणदाता ने नियुक्ति के लिए समयसीमा बताए बिना कहा कि सीएफओ और सीआरओ को चुनने के लिए भर्ती चल रही है।

First Published : October 19, 2022 | 10:17 PM IST