मेहरासंस का ज्वैलरी रिटेल स्टोर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 6:01 PM IST

दिल्ली के  मेहरासंस ज्वैलर्स ने ‘मेहरासंस जस्ट डायमंड्स’ नाम के तहत प्रीमियम श्रेणी की ज्वैलरी के लिए रिटेल स्टोर लॉन्च किया। यह नया डायमंड रिटेल स्टोर सबसे पहले पंजाब में शुरू किया जाएगा।


उसके बाद इस नए फॉर्मेट के स्टोर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों में भी खोले जाएंगे। मेहरासंस ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक अजय मेहरा ने बताया कि इस फॉर्मेट के तहत खुलने वाले रिटेल स्टोर बिल्कुल अलग होंगे और सभी स्टोर खासतौर पर डायमंड ज्वैलरी के होंगे।

मेहरा ने बताया कि कंपनी फ्रैंचाइजी फॉर्मेट पर स्टोर खोलने के लिए संभावित पार्टनरों की तलाश कर रही है। कंपनी देश भर में अपने विस्तार के लिए करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी की योजना अगले तीन साल में देशभर में लगभग 100 स्टोर खोलने की है।

मेहरा ने बताया कि कंपनी विस्तार के लिए आंतरिक संसाधनों और निजी इक्विटी के जरिए रकम जुटाएगी। उन्होंने बताया कि वह निजी इक्विटी क्षेत्र के कारोबारियों से बात कर रही है और इस वित्त वर्ष के अंत तक करार भी हो जाने की संभावना है। कंपनी की योजना सुपर स्पेशियलिटी रिटेल स्टोर भी खोलने की है।

First Published : August 20, 2008 | 11:46 PM IST