मर्सिडीज बेंज ने इलेक्ट्रिक कार मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूएस 53 मैटिक लांच की है। इसकी शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपये से शुरू होगी।
इस कीमत के साथ यह भारत की सबसे महंगी और ज्यादा रेंज देने वाली ईवी बन गई है। यह सिंगल चार्ज पर 586 किमी दौड़ेगी।
कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
कंपनी ने साल 2021 में कुल 11,242 कारों की बिक्री की थी। 2022 में अभी तक कंपनी ने 7,573 कारों की बिक्री की है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि हम यह कहते हुए बेहद आशान्वित हैं कि अगले पांच साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की हमारी कुल बिक्री में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।’
इसे पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। यह अब EQC के बाद भारत में मर्सिडीज की दूसरी इलेक्ट्रिक कार की लांचिग है।