झुनझुनवाला के शेयरों की मिश्रित चाल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:35 PM IST

 राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बीएसई पर मंगलवार के कारोबार में मिश्रित रहा जबकि बाजार में मजबूती थी।  हालांकि उनके पोर्टफोलियो के ज्यादातर शेयर कारोबारी सत्र के अपने-अपने निचले स्तर से सुधर गए। देश के अमीर शेयर निवेशकों से एक झुनझुनवाला का रविवार का मुंबई में निधन हो गया।
उनके निवेश वाले शेयरों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का शेयर 9.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ जबकि टाटा मोटर्स डीवीआर औ्र बिलकेयर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। टाटा मोटर्स, नजारा टेक्नोलॉजिज, एनसीसी, करूर वैश्य बैंक, क्रिसिल, टाइटन कंपनी और इंडियन होटल्स कंपनी के शेयरों में बीएसई पर एक से तीन  फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज, वॉकहार्ट, प्रोजोन इनटू प्रॉपर्टीज, मेट्रो ब्रांड्स, डीबी रियल्टी और टाटा कम्युनिकेशंस में तीन फीसदी तक की गिरावट आई। इसकी तुलना में एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.64 फीसदी चढ़कर 59,842 के स्तर पर बंद हुआ। उपरोक्त कंपनियों में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 30 जून, 2022 को एक फीसदी से ज्यादा थी। यह जानकारी ताजा शेयरधारिता पैटर्न से मिली। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा निवेश वाली टाइटन कंपनी का शेयर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 2,494 रुपये पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान यह 2,433.80 रुपये के निचले स्तर को छू गया था। राकेश झुनझुनवाला और रेखा झुनझुनवाला के पास टाटा समूह की इस कंपनी की संयुक्त हिस्सेदारी 5.05 फीसदी है।
स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, मौजूदा घटनाक्रम का संबंधित शेयरों पर अल्पावधि का असर होगा। बाजार के कई प्रतिभागियों को पता है कि राकेश झुनझुनवाला पिछले कई साल से अस्वस्थ थे। रेयर एंटरप्राइजेज का परिचालन प्रोफेशनल करते हैं और मेरा मानना है कि उत्तराधिकार की योजना पहले से ही बन गई होगी। ऐसे में बाजार की प्रतिक्रिया अस्थायी होगी। निवेशक इन शेयरों से इसलिए निकलना चाहते होंगे कि वे अब नहीं हैं और यह अलग मामला है। मैं निवेशकों को निवेश से पहले हर कंपनी के फंडामेंटल पर नजर डालने की सलाह दूंगा। पत्नी रेखा झुनझुनवाला के साथ राकेश झुनझुनवाला की संयुक्त हिस्सेदारी इस कंपनी में जून 2022 के आखिर में 17.49 फीसदी थी।

First Published : August 17, 2022 | 11:27 AM IST