एमटीएनएल और स्मार्ट ब्रॉडबैंड ने मिलाया हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 PM IST

सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने आज स्मार्ट ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिल कर नया इंटरेक्टिव पर्सनलाइज्ड टीवी सेवाएं बाजार में पेश की हैं।


एमटीएनएल के दिल्ली के सभी उपभोक्ता टीवी मनोरंजन सेवाएं, एमटीएनएल की ओर से अधिक गति वाला इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट ब्रॉडबैंड सेट-टॉप बॉक्स का फायदा उठा सकेंगे। बाजार में आईपीटीवी को उतारने  पर कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक आर एस पी सिन्हा का कहना है, ‘अपनी दो-तरफा क्षमताओं के साथ आईपीटीवी मौजूदा समय में उपलब्ध केबल और डीटीएच सेवाओं से एक पीढ़ी आगे है।

टेलीविजन देखने के बेहतरीन अनुभवों के अलावा हमारे उपभोक्ताओं को मिलने वाली वैरायटी और पसंद-नापसंद को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी कपिल देव कुमार का कहना है, ‘हमारी अगले कुछ महीनों में कई और फीचर जैसे कि स्टॉक टिकर, इंटरेक्टिव व्यूइंग, ई-मेल और चैट, पर्यटन संबंधी जानकारी, मौसम आदि बढ़ाने की योजना है, ताकि उपभोक्ता को उसके मनोरंजन अनुभव पर पूरा नियंत्रण मिल सके।’

First Published : August 27, 2008 | 11:06 PM IST