नेटफ्लिक्स जल्द लॉन्च करेगा सस्ते प्लान
वैरायटी के अनुसार, नेटफ्लिक्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही सस्ता प्लान पेश कर सकता है। 2023 की शुरुआत में वह नए विज्ञापन-समर्थित स्ट्रीमिंग सेवाएँ लांच करेगा। जिसके जरिये वह अपनी गिरती सदस्यता को संभालने की योजना बना रहा है।
तो क्या इसका मतलब है कि नेटफ्लिक्स सस्ता हो जाएगा? इसका उत्तर है हाँ। लेकिन केवल तभी जब आप अपने पसंदीदा शो विज्ञापनों के साथ देखने के लिए तैयार हों।
दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए, ओटीटी दिग्गज का कहना है कि वह 2023 के शुरुआत में विज्ञापन-समर्थित प्लान शुरू करने की योजना बना रहा है।
वैरायटी ने बताया कि नेटफ्लिक्स ने शेयरधारकों को दूसरी तिमाही पत्र में कहा है, "हम शुरुआत में केवल विज्ञापन खर्च उतना करेंगे जितना करना महत्वपूर्ण है। हमारी अन्य नई पहलों की तरह, हमारा इरादा इसे शुरू करना, सुनना, सीखना, और पेशकश को बेहतर बनाने के लिए जल्दी से दोहराने का है। जिससे कुछ वर्षों में हमारा विज्ञापन व्यवसाय पहले दिन कि तुलना में काफी अलग दिखेगा।"
हालाँकि नेटफ्लिक्स ने विज्ञापन-समर्थित योजना के लिए मूल्य का खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन यह विज्ञापन-मुक्त स्ट्रीमिंग प्लान की तुलना में कम होगा।
"नेटफ्लिक्स का मानना है कि विज्ञापन-समर्थित योजना पुराने सब्सक्राइबर्स की तुलना में या तो बराबर या थोड़ा ज़्यादा सब्सक्राइबर्स को आकर्षित करेग। यह बात वैराइटी से नेटफ्लिक्स के सीओओ और मुख्य उत्पाद अधिकारी ग्रेग पीटर्स ने कहा। "उन्होंने यह भी पुष्टि की कि शुरुआत में नेटफ्लिक्स विज्ञापन विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बेचे जाएंगे। "
वैरायटी ने बताया कि नेटफ्लिक्स ने दूसरी तिमाही पत्र में ये भी कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट "अपने मल्टीबिलियन [डॉलर] विज्ञापन व्यवसाय को प्रीमियम टेलीविजन वीडियो में विस्तारित करने के लिए भारी निवेश कर रहा है। इस तरह हम एक मजबूत वैश्विक कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। हम उत्साहित हैं अपने व्यस्त दर्शकों और अच्छी क्वालिटी कंटेंट का संयोजन देख कर। हमें लगता है इससे ब्रांड विज्ञापनदाताओं से प्रीमियम सीपीएम [मूल्य प्रति हजार इंप्रेशन] आकर्षित करेगा।"
कंपनी ने पत्र में कहा, "हमारी कम कीमत वाली विज्ञापन-समर्थित पेशकश हमारी मौजूदा योजनाओं के साथ चलेगी, जो की विज्ञापन-मुक्त रहेगी। दुनिया भर में, नेटफ्लिक्स का औसत राजस्व प्रति सदस्य (एआरएम) 2013 से 2021 तक 5% चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ा है। इसलिए अब लगता है की उपभोक्ताओं को विज्ञापनों के साथ कम कीमत वाले विकल्प भी देना चाहिए,"।