Representative image
जोमैटो की क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने ‘ईज़ी रिटर्न्स’ फीचर शुरू किया है, जिससे ग्राहक सिर्फ 10 मिनट के अंदर अपने ऑर्डर को वापस या एक्सचेंज कर सकते हैं। इस नई पहल का उद्देश्य ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाना और शॉपिंग अनुभव को आसान बनाना है। ब्लिंकिट के सह-संस्थापक अलबिंदर धिन्डसा ने मंगलवार को यह जानकारी अपने X प्रोफाइल पर दी।
Blinkit के सह-संस्थापक धिन्डसा ने बताया कि Blinkit ने रिटर्न और एक्सचेंज की नई सुविधा शुरू की है, जिससे ग्राहक साइज या फिट में समस्या होने पर प्रोडक्ट वापस कर सकते हैं या उसे एक्सचेंज कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर कपड़े और फुटवियर की कैटेगरी में साइज को लेकर होने वाली परेशानी को हल करेगी। कंपनी का दावा है कि रिटर्न या एक्सचेंज की प्रक्रिया केवल 10 मिनट के अंदर पूरी की जाएगी।
Blinkit के सह-संस्थापक धिन्डसा ने बताया कि यह नई सर्विस पहले दिल्ली NCR में टेस्ट की गई थी और अब इसे मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे में भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Zomato IRCTC Partnership: आपकी सीट पर पहुंचेगा आपका पसंदीदा खाना, फूड डिलीवरी के लिए नए ऑफर का ऐलान
ब्लिंकिट अगले 2.5 साल में देश के प्रमुख महानगरों में 1,500 स्टोर्स खोलने की योजना बना रहा है, जिससे वह अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकता है। यह जानकारी 8 अक्टूबर को JPMorgan की एक रिपोर्ट में दी गई।
Zomato का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट
जोमैटो लिमिटेड का नेट प्रॉफिट अप्रैल-जून तिमाही में 45% बढ़ा है। कंपनी ने अपने विभिन्न व्यवसायों में राजस्व और लाभप्रदता में सुधार जारी रखा है। जोमैटो के शेयर 0.18% की गिरावट के साथ ₹279.55 प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 में 0.28% की गिरावट दर्ज की गई।
पिछले 12 महीनों में ज़ोमैटो के शेयरों में 151.85% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस साल अब तक 125.99% का उछाल देखने को मिला है। दिन का ट्रेडिंग वॉल्यूम 30 दिन की औसत का 23.99 गुना रहा, और रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 44.45 पर रहा।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, ज़ोमैटो के शेयर पर नजर रखने वाले 27 विश्लेषकों में से 24 ने इसे ‘खरीदने’ की सिफारिश की है, जबकि 3 ने ‘बेचने’ की सलाह दी है। विश्लेषकों का मानना है कि अगले 12 महीनों में ज़ोमैटो के शेयर में 2.7% की बढ़ोतरी संभव है।