NTPC ने झाबुआ पावर प्लांट का 925 करोड़ में किया अधिग्रहण, 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) का स्टॉक मंगलवार यानि 6 सितंबर 2022 को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में स्टॉक 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 167 रुपये के भाव पर पहुंच गया। 
NTPC के शेयर में तेजी झाबुआ पावर प्लांट (JPL) के अधिग्रहण की खबर के बाद आई है। NTPC ने 600 मेगावॉट क्षमता के झाबुआ पावर प्लांट को 925 करोड़ रुपये में अधिग्रहित कर लिया है। 
इस बारे में कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “एनटीपीसी लि. ने झाबुआ पावर लिमिटेड का कंपनी इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत अधिग्रहण किया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल  (NCLT), कोलकाता ने यह कार्यवाही शुरू की थी।”

रेजोल्यूशन प्लान

रेजोल्यूशन प्लान के तहत NTPC ने कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों को जेपीएल में 50 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश की है।  NTCP का कंपनी पर सभी प्रबंधन अधिकार और नियंत्रण रहेगा। 
JPL का मध्य प्रदेश के सिवनी में 600 मेगावॉट क्षमता की पावर प्रोजेक्ट है। एनटीपीसी ने 2032 तक 1,30,000 मेगावॉट क्षमता की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। इस अधिग्रहण के साथ NTPC की कुल स्थापित क्षमता 70,064 मेगावाट हो गयी है।

First Published : September 6, 2022 | 12:33 PM IST