कंपनियां

देश में घटी Unicorns की संख्या, Byju’s लिस्ट से बाहर, लेकिन ग्लोबल लेवल पर दबदबा बरकरार

भारत के सबसे बड़े यूनीकॉर्न में स्विगी और फैंटेसी गेमिंग फर्म Dream11 का नाम पहले है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 10, 2024 | 11:30 AM IST

देश में स्टार्टअप्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं के बीच में अपने कारोबार करने को लेकर रुझान बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच एक खबर ये भी है कि देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या घट गई है। अब देश में यूनीकॉर्न स्टार्टअप्स घटकर 67 रह गए है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 4 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब यूनिकॉर्न की संख्या में कमी आई है। हाल ही में Hurun Global Unicorn Index 2024 की रिपोर्ट से ये आंकड़े सामने आए हैं।

क्या होते हैं यूनीकॉर्न

ऐसे स्टार्टअप्स जिनका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक होता है उन्हें यूनिकॉर्न कहा जाता है। हालांकि भले ही देश में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या घटी है लेकिन रिपोर्ट में एक पॉजिटिव आकंड़ा भी है, इस आंकड़े के अनुसार पूरी दुनिया में भारत अब भी यूनिकॉर्न का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र है।

ये भी पढ़ें- भारत के एविएशन सेक्टर में Sirius India Airlines ने की एंट्री, SpiceJet के पूर्व COO ने लॉन्च की चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस

हुरुन रिपोर्ट में एडटेक स्टार्टअप Byju’s को लेकर भी खबर है, बायजू अब यूनिकॉर्न नहीं रहा है, बायजू की वैल्यूएशन में आई कमी के कारण अब इसे यूनिकॉर्न कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। एक साल में ही Byju’s की वैल्यूएशन में काफी गिरावट हुई है, एक साल पहले इसका वैल्यूएशन जहां 22 अरब डॉलर से भी ज्याजा था वो अब 1 अरब डॉलर से भी कम हो चुका है।
Byju’s की वैल्यूएशन में जो गिरावट आई है वो दुनियाभर के किसी भी स्टार्टअप में आई गिरावट से सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- Tesla In India: मैन्युफैक्टरिंग प्लांट के लिए Reliance से बात कर रहे Elon Musk, ज्वाइंट वेंचर पर हो सकती है बात

भारत के टॉप यूनिकॉर्न
रिपोर्ट पर नजर डालें तो भारत के सबसे बड़े यूनीकॉर्न में स्विगी और फैंटेसी गेमिंग फर्म Dream11 का नाम पहले है। इन दोनों की वैल्यूएशन 8-8 अरब डॉलर है। इनके बाद 7.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ Razorpay है।

First Published : April 10, 2024 | 11:30 AM IST