अकासा एयर के यात्रियों की निजी जानकारी हुई लीक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

अकासा एयरलाइन्स के कुछ यात्रियों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे यात्रियों के नाम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर किसी अनधिकृत व्यक्ति को लीक कर दी गई है। 
 
एयरलाइन्स ने रविवार को बताया कि इस घटना की जानकारी एयरलाइन्स ने खुद ही सरकार को दी है। 
एयरलाइन्स ने द्वारा इस मामले में भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम यानि CERT-In को सारी जानकारी दे दी गई है। 
 
अकासा एयर ने 7 अगस्त को मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर बी737 मैक्स विमान का उपयोग करके अपनी पहली कर्मशियल उड़ान का संचालन शुरु किया है। शनिवार और रविवार को, एयरलाइन ने अपनी बेवसाइट पर टिकट बुक करने वाले सभी यात्रियों को भी इस डेटा लीक के बारे मे जानकारी दी है।

First Published : August 28, 2022 | 11:43 AM IST