टेलीनोर की तैयारी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

विश्व की सातवीं सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी टेलीनोर भारतीय मोबाइल सेवा कारोबार में दस्तक देने की योजना बना रही है।


नॉर्वे की इस दूरसंचार कंपनी की एक उच्चस्तरीय टीम इस सिलसिले में हाल ही में भारत का चक्कर लगा चुकी है और उसने संभावित हिस्सेदारी तलाशने के लिए नई जीएसएम-प्रौद्योगिकी लाइसेंसधारी कंपनियों से बातचीत की है।

लगभग 14.3 करोड़ से अधिक के उपभोक्ता आधार वाली टेलीनोर उन कुछ यूरोपीय कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने इस साल मोबाइल सेवा शुरू किए जाने के लिए सरकार की ओर से नई कंपनियों को दिए गए लाइसेंस के बाद भारतीय बाजार में दिलचस्पी दिखाई है।

सरकार ने कई नई कंपनियों को हाल ही में लाइसेंस जारी किए हैं। इन कंपनियों में डेटाकॉम सॉल्युशंस, यूनिटेक, स्वान टेलीकॉम और एस-टेल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

First Published : September 2, 2008 | 11:39 PM IST