Rasna के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:11 AM IST

रसना समूह ने सोमवार को कहा कि उसके संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है। समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया।

वह अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे। वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

बयान में कहा गया है, ”खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय विनिर्माता है। 

First Published : November 21, 2022 | 2:18 PM IST