Realme C33: आज से शुरू हुई सेल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

भारत में 6 सितंबर को लांच हुआ Realme का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन, Realme C33 , आज से बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा । इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसका 50 MP AI DUAL ( मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला) कैमरा।
 

इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स ( Aqua Blue, Night Sea और Sandy Gold ) में पेश किया गया है। Realme के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके लिए फोन के माइक्रोसाइट को भी Flipkart पर तैयार किया गया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को नए जमाने का एंटरटेनमेंट बताया है। 
 
फोन के खास फीचर्स: 
 
डिस्प्ले- 
 
Realme C33 स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ स्लीक और स्लिम डिजाइन है।
 
कीमत-
 
रियलमी के इस नए ज़माने के एंटरटेनमेंट वाले फोन के बेस यानी 3GB RAM + 32GB वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप यानी 4GB RAM + 64GB वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है।
 
स्टोरेज वैरिएंट-
 
Realme C33 को दो स्टोरेज वैरिएंट (3GB RAM + 32GB और 4GB RAM + 64GB) में पेश किया गया है। बता दें कि आप इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। 
 
मेमोरी
 
Realme C33 दो तरह की इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध है।इसके बेस मॉडल में आपको 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी। वहीं दूसरे वैरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी। 
 
कलर-
 
कलर की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने तीन कलर यानी Aqua Blue, Night Sea और Sandy Gold  में लॉन्च किया है। 
 
कहां खरीद सकते हैं
 
इस फोन को आप ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Realme के ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं। फोन की फ्लैश सेल Flipkart पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।  

इसके अलावा सेल ऑफर के तौर पर खरीदारों को 1000 रुपये का डिस्काउंट HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर दिया जाएगा। 

ICICI बैंक भी अपने कस्टमर्स को Realme C33 को  Realme India की वेबसाइट से खरीदने पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट देगा। 
वहीं Flipkart Axis Bank कार्ड यूजर्स को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर 5 % का cashback दिया जाएगा।

First Published : September 12, 2022 | 11:28 AM IST