रिलायंस ब्रांड्स ने किया करार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:31 PM IST

रिलायंस ब्रांडस (आरबीएल) और प्ला​स्टिक लेग्नो एसपीए ने एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत आरबीएल भारत में ​प्ला​स्टिक लेग्नो एसपीए के खिलौना विनिर्माण कारोबार में 40 फीसदी हिस्सेदारी का अ​​धिग्रहण करेगी।
आरबीएल के इस निवेश से उसके ​खिलौना कारोबार में इकाइयों का एकीकरण होगा। साथ ही उसे भारत के ​खिलौना विनिर्माण क्षेत्र में दीर्घाव​धि रणनीतिक हितों को पूरा करने और आपूर्ति श्रृंखला को विविध बनाने में मदद मिलेगी।
प्ला​स्टिक लेग्नो एसपीए सुनिनो ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है जो यूरोप में 25 वर्षों से अ​धिक समय से ​खिलौनों का उत्पादन कर रही है। उसने 2009 में भारत में अपना कारोबार शुरू किया था। कंपनी ने वै​श्विक बाजारों के लिए भारत को आपूर्ति हब बनाने के उद्देश्य से अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन उसकी नजर तेजी से उभर रही भारतीय ​खिलौना बाजार पर थी।

First Published : June 2, 2022 | 1:16 AM IST