वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगी रिलायंस

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 9:12 PM IST

भारत की सबसे बड़ी निगमित कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज वेनेजुएला से 75 लाख टन कच्चा तेल खरीदेगी।


कंपनी यह खरीद जामनगर में तेल निर्यात के मकसद से बनाई जा रही अपनी रिफाइनरी के लिए करेगी।वेनेजुएला के तेल मंत्री राफेल रमीरेज ने बताया कि इस संबंध में हमने रिलायंस के अधिकारियों के साथ बातचीत की है। हम दीर्घकालिक आपूर्ति सौदे के तहत जून से प्रतिदिन।,50,000 बैरल की आपूर्ति करने पर सहमत हुए हैं।


रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अध्यक्ष (तेल एवं गैस) पी. एम. एस. प्रसाद ने  रमीरेज के साथ लगभग एक घंटे की बैठक की। इसमें दीर्घकालिक आपूर्ति समझौते को अंतिम रूप दिया गया। कंपनी वेनेजुएला से पहले ही कच्चे तेल का आयात कर रही है। ओपेक के सदस्यों में लातिन अमेरिका से वेनेजुएला एकमात्र देश है। कंपनी ने 2006..07 में वेनेजुएला से 23.2 लाख टन तेल का आयात किया।


रमीरेज ने कहा कि इस तेल का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा संयंत्र के पास स्थापित की जा रही निर्यातोन्मुखी रिफाइनरी में किया जा सकता है। रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड में शेवरोन कोर्प की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है।

First Published : April 11, 2008 | 12:08 AM IST