रोल्स रॉयस की नई कार दो साल में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

ब्रिटेन की सुपर लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी रोल्स रॉयस वर्ष 2010 के मध्य तक कारों की नई श्रृंखला को पेश करेगी, जिसके लिए कंपनी फिल्हाल विकास कार्यों में मशगूल रही है।


कंपनी देश में अपने मौजूदा पोर्टफोलियो का भी विस्तार कर रही है और वह इस वर्ष वह नया माडल फैंटम कूपे भी पेश करेगी। अक्टूबर में बाजार में पेश होने वाली यह दो दरवाजों वाली कार हो सकता है कि फैंटम का आखिरी मॉडल हो। मुंबई के बाद कंपनी आज राजधानी दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोला है। मुंबई में कंपनी की फ्रैंचाइजी नवनीत मोटर्स के पास है।

रोल्स रॉयस मोटर कार्स के निदेशक (बिक्री एवं मार्केटिंग) ग्रीम ग्रीव ने कहा, ‘हम कारों की अतिरिक्त शृंखला पर काम कर रहे हैं जो हमें ब्रांड के विस्तार करने में मदद करेगी। कारों की नई सीरीज फैंटम के मुकाबले थोड़ी सस्ती होगी, लेकिन यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी कार होगी।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय बाजार में यह वर्ष 2010 के मध्य में आएगी।’

मौजूदा समय में रोल्स रॉयस भारत में- फैंटम, फैंटम ईडब्ल्यूबी और फैंटम ड्रॉपहेड कूपे जैसे तीन मॉडलों को पेशकश करती है। भारत में फैंटम सीरीज की कीमत 3.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

First Published : September 13, 2008 | 1:16 AM IST