सैमसंग अपने सभी 5जी स्मार्टफोन के लिए आवश्यक ओवर द एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर के मध्य तक जारी करेगी जबकि ऐपल आईफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर में जारी करेगी। सॉफ्टवेयर अपडेट से सैमसंग एवं आईफोन के 5जी हैंडसेट पर तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी। अन्य कंपनियों ने बाजार में पहले से उपलब्ध सभी 5जी स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट इस साल के अंत तक उपलब्ध कराने का वादा किया था।
अधिकारियों ने बताया कि दूरसंचार विभाग द्वारा बुलाई गई हैंडसेट विनिर्माताओं और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक में यह बात कही गई। देश में 1 अक्टूबर को 5जी सेवाओं को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि कई ग्राहकों को अभी भी 5जी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं क्योंकि उनके पास 5जी स्मार्टफोन तो है लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये उसे एक्टिवेट नहीं किया गया है।
सैमसंग अपने सभी 5जी स्मार्टफोन के लिए आवश्यक ओवर द एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट नवंबर के मध्य तक जारी करेगी। उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी ऐपल भारत में अपने सभी 5जी आईफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट दिसंबर में करेगी। सॉफ्टवेयर अपडेट से 5जी सैमसंग एवं आईफोन हैंडसेट पर सुपर फास्ट सेवा मिलने लगेगी।
मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली अन्य कंपनियों ने बाजार में पहले से ही उपलब्ध सभी 5जी स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट इस साल के अंत तक उपलब्ध कराने का वादा किया था। अधिकारियों ने बताया कि दूरसंचार विभाग द्वारा बुलाई गई हैंडसेट निर्माताओं और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक में यह बात कही गई। इसी क्रम में सैमसंग और ऐपल ने सभी 5जी स्मार्टफोन के लिए ओटीए अपडेट अगले दो महीनों के दौरान जारी करने संबंधी अपनी योजनाओं की घोषणा की है।
देश में 1 अक्टूबर को 5जी सेवाओं को औपचारिक तौर पर लॉन्च किए जाने के बाद तीन में से दो दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू की हैं। एयरटेल ने आठ शहरों में पूरी तरह 5जी सेवाओं को लॉन्च किया है जबकि जियो ने चार शहरों में चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए 5जी सेवाएं उपलब्ध कराई है।
हालांकि कई ग्राहकों को अभी भी 5जी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं क्योंकि उनके पास 5जी स्मार्टफोन तो है लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये उसे एक्टिवेट नहीं किया गया है। हैंडसेट बनाने वाली एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से यह बात कही। अधिकारी ने कहा, ‘हमने सरकार को बताया है कि सभी 5जी स्मार्टफोन मॉडलों के लिए नेटवर्क सत्यापन में थोड़ा समय लगेगा और हम इसके लिए काम कर रहे हैं।
हम प्रमुख शहरों में एयरटेल और जियो दोनों के 5जी फ्रीक्वेंसी बैंड पर इन मॉडलों का परीक्षण कर रहे हैं। जल्द से जल्द सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने के लिए हमारे ऊपर सरकार और दूरसंचार कंपनियों का दबाव है।’ अधिकारियों ने कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट के अलावा नेटवर्क इंजीनियरिंग संबंधी अन्य चुनौतियां शुरू में समस्या पैदा कर सकती है और इसका पहले से ही अनुमान लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि 5जी के लिए सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, जून 2022 तक 5 करोड़ से अधिक 5जी स्मार्टफोन भारत भेजे गए हैं। इसमें वनप्लस की सबसे अधिक 21 फीसदी हिस्सेदारी है।
जबकि सैमसंग की हिस्सेदारी 21 फीसदी और वीवो की हिस्सेदारी 18 फीसदी है। एयरटेल की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्मार्टफोन बाजार की अग्रणी कंपनी वनप्लस, तीसरे पायदान पर मौजूद वीवो के अलावा ओपो एवं श्याओमी सहित कई चीनी ब्रांड 5जी स्मार्टफोन के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पहले ही जारी कर चुके हैं।
सैमसंग के हैंडसेट को अभी 5जी सिग्नल नहीं मिल रहा है। सैमसंग इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत में सैमसंग के पास 5जी हैंडसेट का व्यापक पोर्टफोलियो है। हम अपने ऑपरेटर साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं और नवंबर के मध्य तक 5जी हैंडसेट के लिए ओटीए अपडेट जारी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे ग्राहक 5जी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।’