अमेरिकी साइबर सुरक्षा कंपनी सेंटिनलवन ने कहा है कि उसने बेंगलूरु में सेंटिनलवन का एक परिचालन केंद्र खोला है ताकि व्यापक क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर हमले के खतरे से निपटा जा सके।
यह केंद्र नवाचार, उत्पाद विकास, खतरे के लिए अनुसंधान और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कंपनी साइबर सुरक्षा को आधुनिक बनाने के लिए शीर्ष प्रतिभाओं को नियुक्त कर रही है।
सेंटिनलवन के भारतीय निवेश का मुख्य घटक के तौर पर ग्राहकों के डेटा का भंडारण एक स्थानीय डेटा सेंटर में किया जाएगा। आने वाले वर्षों में कंपनी भारत में 5 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बना रही है तो उसके मौजूदा वैश्विक विस्तार का हिस्सा होगा।
सेंटिनलवन के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रिक स्मिथ ने कहा, ‘सेंटिनलवन का बेंगलूरु परिचालन केंद्र हमारे वैश्विक ग्राहक आधार और स्थानीय बाजार को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिभा और प्रौद्योगिकी में निवेश को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा कि इस केंद्र के इंजीनियर और खतरे के शोधकर्ता साइबर हमले के बढ़ रहे व्यापक खतरे से निपटने के लिए अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा नवाचार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की मौजूदगी और बाजार अवसरों को देखते हुए बेंगलूरु हमारी स्वाभाविक पसंद है।