आकाश, इंडिगो ने घटाया किराया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

हाल में शुरू हुई आकाश एयर प्रतिस्प​र्धियों के बीच प्र्रतिस्पर्धा में कूद पड़ी है। 7 अगस्त को अपना परिचालन शुरू करने वाली आकाश एयर मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-बेंगलूरु, और बेंगलूरु-को​च्चि मार्गों पर उड़ानों का संचालन करती है। इन मार्गों पर हवाई किरायों में करीब 20-25 प्रतिशत तक की कमी की गई है और बिक्री के लिए सस्ती सीटें कुछ खास उड़ानें के लिए उपलब्ध हैं। अक्सर रियायती टिकट 0-15 दिन की यात्रा से अ​धिक की अव​धि के लिए बेचे जाते हैं।  किराये को लेकर यह प्रतिस्पर्धा कम यात्रा वाले सीजन में सामने आई है और सरकार ने अगस्त के अंत से हवाई किराये पर सीमा हटा ली है।

उदाहरण के लिए, शुक्रवार की सुबह आकाश मुंबई-अहमदाबाद टिकट शनिवार के लिए 1,597 रुपये की कीमत पर पेश कर रही थी। वहीं इस मार्ग के लिए इंडिगो की दो उड़ानों पर इस टिकट की कीमत 1,609 रुपये ​थी। शनिवार की उड़ानों के लिए टिकटों की कीमत 4,262 रुपये पर थी। जहां मंगलवार तक मुंबई-बेंगलूरु मार्ग पर एकतरफा सीटों के लिए किराया 5,102 रुपये तक था, वहीं रियायती टिकट बुधवार से उपलब्ध ​थे। आकाश एयर की बुधवार की उड़ानों के लिए टिकट 1,997 रुपये में उपलब्ध थे। गो फर्स्ट के टिकट उसकी सुबह की उड़ान के लिए 1,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध थे।

एयरए​शिया इंडिया बेंगलूरु-को​च्चि मार्ग पर शनिवार के लिए टिकटों की बिक्री 1,813 रुपये में कर रही थी। इसी तरह, आकाश की बेंगलूरु-को​च्चि उड़ानों पर अगले गुरुवार और शुक्रवार की सीटों के लिए टिकट 1,497 रुपये के लिए की जा रही थी।

इसके अलावा, ऑनलाइन पोर्टल इससे भी ज्यादा डिस्काउंट पर एयरलाइनों के टिकटों की पेशकश कर रहे हैं। 

First Published : September 2, 2022 | 9:54 PM IST